Celebrity newsLatest news

बारिश में मंदिर पहुंचीं रवीना की बेटी राशा, जरूरतमंद की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; देखें वीडियो

वीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अपने करियर की शुरुआत पिछले साल ‘आजाद’ से की थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता नहीं मिली। लेकिन राशा के पास ऑफर्स की कमी नहीं है। अपनी फिल्माें के अलावा वह अपने व्यवहार को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बारिश के मौमस में मुंबई के एक मंदिर में पहुंचीं। इस दौरान एक बूढ़ी महिला उनसे मदद मांगती दिखे, राशा ने भी मदद का हाथ बढ़ाया। राशा की इस दरियादिली को फैंस अब खूब सराह रहे हैं।  

जरूरतमंद महिला काे दिए 500 रुपये 

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि राशा मंदिर में भगवान के दर्शन करने के बाद बाहर निकलती हैं। अचानक सामने एक बूढ़ी महिला पड़ जाती हैं। वह राशा से कुछ मांगती हैं। राशा पर्स से 500 का नोट निकालकर उस महिला को देती है। बूढ़ी महिला राशा को खूब आशीष देती है। वीडियो में राशा की दरियादिली को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। 

करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं राशा? 

राशा थडानी की जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म रिलीज होगी। सौरभ गुप्ता निर्देशित ‘लईकी लईका’ में राशा और अभय लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। यह 2026 की गर्मियों में रिलीज होगी। इसके अलावा राशा एक साउथ फिल्म भी कर रही हैं। 

Related Articles

Back to top button