Celebrity newsLatest news

सेलिना जेटली ने प्रीति जिंटा की जमकर की तारीफ, बताया मुश्किल वक्त की रोशनी; पंजाब किंग्स को किया सपोर्ट

प्रीति जिंटा इन दिनों आईपीएल में अपनी टीम पंजाब किंग्स को लेकर चर्चा में हैं। वह पूरे जोश के साथ अपनी टीम का सपोर्ट कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने उनके साथ अपनी गहरी दोस्ती को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक शानदार पोस्ट लिखी है। सेलिना जेटली धर्मशाला में प्रीति जिंटा के साथ पंजाब किंग्स को चीयर करने के लिए मौजूद थीं। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने इस एक्ट्रेस की तारीफ की है।सेलिना ने लिखा, ‘मेरे सबसे मुश्किल समय में मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी रोशनी में से एक मेरी प्यारी, मेरी जान, मेरी इकलौती क्वीन, प्रीति जिंटा है। दुनिया प्रीति की खूबसूरती और जबरदस्त एक्टिंग की तारीफ करती है। हालांकि उनका दिल भी उतना ही खूबसूरत है जितनी वह बाहर से दिखती हैं।’ 

लोगों के दिलों में बनाई जगह
सेलिना ने आगे लिखा ‘प्रीति अकेली ऐसी क्वीन हैं जो किंग्स की मालकिन हैं। वह ऐसी महिला हैं, जिसने न सिर्फ सिनेमा में, न सिर्फ स्पोर्ट्स में, बल्कि लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। कल रात उनके साथ खड़े होकर, उनके जबरदस्त जोश, उनके जुनून और अपनी टीम पंजाब किंग्स के लिए उनके प्यार को चीयर करते हुए देखकर मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ।’  सेलिना ने उन दूसरे लोगों का भी जिक्र किया जो मैच के लिए उनके साथ शामिल हुए थे, जिनमें जिंटा के पति जीन गुडइनफ और एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा शामिल थे। पोस्ट के आखिर में, सेलिना ने पूरे ग्रुप की तस्वीर शेयर की। इसमें सभी पंजाब किंग्स को चीयर करने के लिए एक जैसे लाल रंग के कपड़े पहने हुए थे।
 
पंजाब किंग्स का प्रदर्शन
गुरुवार को मुंबई इंडियंस के हाथों छह विकेट से हारने के बाद पंजाब किंग्स को आईपीएल में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि पंजाब किंग्स की लगातार पांच मैचों में हार का यह सिलसिला आईपीएल के शुरुआती दौर में उनके जबरदस्त प्रदर्शन के बाद आया है। उन्होंने लगातार छह जीत दर्ज की थी।

Related Articles

Back to top button