Latest news

सीएसके के खिलाफ आकाश सिंह ने क्यों अनोखे अंदाज में मनाया जश्न? लखनऊ के गेंदबाज ने बताया कारण

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन आकाश के प्रदर्शन से ज्यादा विकेट लेने के बाद उनके जश्न मनाने के तरीके ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब आकाश ने बताया है कि क्यों उन्होंने इस तरह जश्न मनाया था।  

आकाश बोले- जश्न मनाने से मिलती है प्रेरणा 
आकाश का कहना है कि वह खुद को प्रेरित करने और बल्लेबाजों पर दबदबा कायम रखने के उद्देश्य से इस तरह का जश्न मनाते हैं। आकाश से जब पूछा गया कि उन्होंने कागज के टुकड़े पर क्या लिखा था, उन्होंने कहा, ‘अक्की को टी20 क्रिकेट में विकेट लेना आता है। ऐसा है ना।’ आकाश ने बताया कि इससे उन्हें प्रेरणा मिलती है और यह बल्लेबाजों पर हावी होने और टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। उन्होंने कहा, विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग चीज प्रेरणा का काम करती हैं। कभी मैं कागज का टुकड़ा दिखाता हूं तो कभी नहीं। इससे मेरी उस दिन की मानसिकता का पता चलता है। जब आप अपने साथ कुछ लिखा हुआ कागज रखते हैं तो अपने लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करते हैं। मैं दो साल से लखनऊ के साथ हूं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही है कि मुझे कोच का पूरा समर्थन मिला है, भले ही मुझे अंतिम एकादश में जगह नहीं मिले।
 
 कप्तान पंत को सराहा
आकाश ने कहा, इस साल हमारे साथ भरत अरुण सर हैं, पिछले साल जहीर सर थे। टॉम मूडी भी हैं। जिस तरह से वह हमारा मार्गदर्शन करते हैं, हमें किसी भी स्थिति से निपटने और मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार रखते हैं, वह बहुत मायने रखता है। प्रत्येक खिलाड़ी मौके का पूरा फायदा उठाना चाहता है। कप्तान का समर्थन भी काफी मायने रखता है और ऋषभ भैया बहुत आत्मविश्वास बढ़ाते हैं जिससे बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।

Related Articles

Back to top button