Latest newsSports
आईपीएल में कप्तानी डेब्यू पर ही बुमराह को मिली जीत, इन दो खिलाड़ियों को दिया कामयाबी का श्रेय

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को छह विकेट से हराया। इस सीजन की चौथी जीत का श्रेय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने तिलक वर्मा और शार्दुल ठाकुर को दिया है। तिलक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 75 रनों की धमाकेदार पारी खेली। तिलक ने अपनी इस पारी के दौरान छह चौके और छह छक्के लगाए। वहीं, शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर के स्पेल में 39 रन देकर चार विकेट निकाले। जीत के बाद कप्तान बुमराह ने तिलक की बल्लेबाजी और शार्दुल के स्पेल को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया।




