तमिलनाडु की शिक्षा में बदलाव की शुरुआत, एमके स्टालिन ने नई राज्य शिक्षा नीति का किया विमोचन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई के अन्ना शताब्दी पुस्तकालय सभागार में राज्य शिक्षा नीति (SEP) जारी की है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आज अन्ना शताब्दी पुस्तकालय सभागार में राज्य शिक्षा नीति (SEP) का औपचारिक रूप से विमोचन किया। इस नीति का उद्देश्य राज्य में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाना और सभी विद्यार्थियों के लिए समान और गुणवत्ता युक्त शिक्षा सुनिश्चित करना है। एसईपी को सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डी. मुरुगेसन की अध्यक्षता वाली समिति ने तैयार किया था और इसे पिछले साल सरकार को सौंपा गया था। इस नीति में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा पर जोर दिया गया है, खासकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को शामिल करना, साथ ही अंग्रेजी भाषा की दक्षता बढ़ाने पर भी फोकस है। साथ ही, इस नीति का उद्देश्य सभी छात्रों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराना है ताकि शिक्षा का दायरा व्यापक और सुलभ हो सके।



