Celebrity newsLatest news
‘कातांरा’ विवाद के बाद रणवीर सिंह ने किए चामुंडेश्वरी देवी मंदिर के दर्शन, वायरल हुईं तस्वीरें

‘धुरंधर’ स्टार रणवीर सिंह मंगलवार को मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। उन्होंने यह कदम धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगने के बाद उठाया है। रणवीर सिंह ने यह कदम ‘कांतारा’ फिल्म में ‘दैव’ की विवादास्पद मिमिक्री के संबंध में कर्नाटक हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए उठाया।
अदालत ने दिया पूजा करने का आदेश
आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने मंदिर का दौरा ‘कांतारा’ मिमिक्री मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट के एक निर्देश के बाद किया है। अप्रैल में रणवीर सिंह ने इस मामले में अदालत में एक हलफनामा जमा किया था और बिना शर्त माफी मांगी थी। इसके बाद अदालत ने उन्हें चार हफ्तों के भीतर चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा करने का आदेश दिया।



