Latest newsSports
करो या मरो के मैच में उतरेंगे हैदराबाद-राजस्थान, कब और कहां देख सकेंगे एलिमिनेटर मैच

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद ग्रुप चरण में तीसरे स्थान पर रहा था, जबकि राजस्थान की टीम चौथे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी थी।



