Latest newsMumbai news

मनोज जरांगे ने खत्म किया अनशन: महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, सौंपा 12 सूत्रीय प्रस्ताव

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के बाद अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कर दिया। सरकार की ओर से उन्हें 12 सूत्री प्रस्ताव सौंपा गया था। जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में शनिवार सुबह शुरू किया गया यह अनशन पिछले तीन वर्षों में उनका नौवां अनिश्चितकालीन उपवास था। उन्होंने शनिवार देर रात के बाद अपना अनशन समाप्त किया। जरांगे ने शनिवार को भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे बैठकर सरकार पर दबाव बनाया। इसके बाद सरकार के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर 12 सूत्री प्रस्ताव सौंपा और अनशन समाप्त करने की अपील की। सरकारी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल और भाजपा विधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड ने किया।

Related Articles

Back to top button