Latest newsMumbai news

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिवाजी की प्रतिमा का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन; इस्राइली दूत से भी मुलाकात

महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। सीआईडी की जांच में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि आठ अन्य लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जांच एजेंसियां अब इस मामले में अवैध शराब निर्माण, मेथेनॉल की आपूर्ति और उसके वितरण से जुड़े पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।  सीआईडी के अनुसार, 26 से 28 मई 2026 के बीच पुणे के दापोडी और हडपसर थाना क्षेत्रों में जहरीली शराब का सेवन करने के बाद कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई पीड़ितों की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए 29 मई को दापोडी पुलिस थाने तथा हडपसर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं के साथ महाराष्ट्र और मुंबई दारूबंदी कानून की संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं।

Related Articles

Back to top button