Latest newsSports

इंग्लैंड-आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित, श्रेयस कप्तान; तिलक होंगे उपकप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान कर दिया है। मुंबई में अजीत अगरकर की अगुआई में सीनियर पुरुष चयन समिति की बैठक हुई जिसमें दोनों सीरीज के लिए टीम का एलान किया गया। दिलचस्प बात यह है कि श्रेयस अय्यर टी20 टीम के नए कप्तान बने हैं, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तानी का जिम्मा मिला है।  

ईशान-सैमसन को भी मौका
श्रेयस अय्यर को जहां टीम की कमान सौंपी गई है वहीं, तिलक वर्मा टीम के नए उपकप्तान बने हैं। तिलक पिछले कुछ समय से टी20 टीम का नियमित रूप से हिस्सा रहे हैं और अब वह श्रेयस के साथ लीडरशीप भूमिका में भी नजर आएंगे। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों को टीम में चुना गया है। अक्षर पटेल टीम में जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं, जबकि तेज गेंदबाजी का जिम्मा अर्शदीप, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा पर रहेगा।
 
सीनियर टीम में वैभव की एंट्री
सबसे दिलचस्प बात यह है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर टीम में मौका दिया गया है। वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था और वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। वैभव ने इसके साथ ही इतिहास रच दिया है। वह सीनियर पुरुष टीम में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। बीसीसीआई और चयन समिति को वैभव से काफी उम्मीदें हैं। खुद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इस युवा बल्लेबाज की प्रशंसा की और कहा कि वैभव टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, जबकि स्पिनर रवि बिश्नोई की टी20 टीम में वापसी हुई है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई के रूप में तीन विशेषज्ञ स्पिनर शामिल हैं। वहीं, तेज गेंदबाजी आक्रामण का जिम्मा मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव संभालेंगे। 

Related Articles

Back to top button