India newsLatest news

तीन वर्षों में 11 नए लैंड पोर्ट होंगे विकसित, वर्तमान में 15 संचालित

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (एलपीएमएस) विनिमय लांच किया। एलपीएमएस के जरिये 90 फीसदी कामकाज, जो अब तक कागजी प्रक्रिया से पूरा होता है, अब वह समाप्त हो जाएगा। मौजूदा समय में देश का लैंड पोर्ट व्यापार 83000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। शाह ने कहा, देश में फिलहाल 15 लैंड पोर्ट संचालित हैं। अगले तीन वर्षों में 11 और लैंड पोर्ट विकसित करने की योजना है। एलपीएमएस और स्मार्ट बॉर्डर योजना के जरिये सीमाओं को अधिक सुरक्षित बनाया जाएगा। आधुनिक सीमा तंत्र के चलते अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। इससे सीमा प्रबंधन में एक सुरक्षित व्यवस्था का निर्माण सुनिश्चित होगा। सीमावर्ती जिलों में पलायन का दबाव कम करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में लैंड पोर्ट्स की भूमिका बहुत अहम है।

Related Articles

Back to top button