Latest newsSports
T20 विश्वकप से पहले ही कर ली गई थी सूर्यकुमार को हटाने की तैयारी? इस लिस्ट से हो चुका था सब क्लीयर

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने इस वर्ष टी-20 विश्वकप जीता जरूर, लेकिन उनके भविष्य को लेकर पटकथा इस टूर्नामेंट से पहले ही लिख दी गई थी। टी-20 विश्वकप सात फरवरी से शुरू हुआ, लेकिन बीसीसीआई ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को संभावित खिलाड़ियों की लांग लिस्ट इसकी शुरुआत से पहले ही भेज दी थी। सूत्र बताते हैं कि इस लिस्ट में सूर्या का नाम नहीं था। इसका मतलब साफ है कि बीसीसीआई थिंक टैंक के मन में यह बात पहले से ही थी कि 2028 के टी-20 विश्वकप की योजना में सूर्यकुमार फिट नहीं बैठ रहे हैं।



