Latest newsWorld news

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा की AI फोटो; ईरान समझौते से पहले ट्रंप का शक्ति प्रदर्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एआई (AI) से बनी एक सैन्य तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में ट्रंप को एक खास और शक्तिशाली अंदाज में दिखाया गया है। उनके पीछे युद्धपोत और फाइटर जेट्स नजर आ रहे हैं। ट्रंप ने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा है, ‘You’re getting discombobulated’  जिसका मतलब है ‘आप भ्रमित हो रहे हैं।’ यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब पश्चिम एशिया में बड़े राजनीतिक बदलाव की उम्मीद की जा रही है। ट्रंप ने बताया है कि रविवार को ईरान के साथ एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। शनिवार को पोस्ट की गई इस तस्वीर में ट्रंप एक नौसैनिक जहाज के डेक पर ‘कमांडर इन चीफ’ की भूमिका में खड़े हैं। उनके हाथ में दूरबीन है और वह समुद्र में चल रही सैन्य गतिविधियों को देख रहे हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में अमेरिकी युद्धपोतों का एक बड़ा बेड़ा लहरों के बीच आगे बढ़ रहा है। आसमान में कई फाइटर जेट्स एक साथ उड़ रहे हैं और सफेद धुआं छोड़ रहे हैं। जहाजों पर अमेरिकी झंडे लगे हैं और पीछे डूबते सूरज का सुनहरा नजारा है। यह पूरी तस्वीर किसी फिल्म के सीन जैसी लगती है।

Related Articles

Back to top button