Latest newsPodcast

उद्धव ठाकरे ने 22 जून को बैठक बुलाई, पार्टी में असंतोष की अटकलों पर किस नेता ने क्या कहा?

पार्टी में असंतोष की अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सांसदों के बाद अब अपने विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक 22 जून को शाम चार बजे मुंबई में होगी। मंत्रालय के सामने स्थित पार्टी कार्यालय ‘शिवालय’ में सभी विधायकों को जुटने के लिए कहा गया है। मुख्य सचेतक सुनील प्रभु और एमएलसी अनिल परब ने पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। पत्र के अनुसार, विधानसभा और विधान परिषद के सभी सदस्यों को इस बैठक में शामिल होना जरूरी है। उद्धव ठाकरे खुद इस बैठक में मौजूद रहेंगे और विधायकों का मार्गदर्शन करेंगे। सभी नेताओं से समय पर पहुंचने का अनुरोध किया गया है। इससे पहले, रविवार को उद्धव ठाकरे ने सांसदों की बैठक बुलाई थी। नौ लोकसभा सदस्यों में से अरविंद सावंत, अनिल देसाई, राजभाऊ वाजे और संजय पाटिल व्यक्तिगत रूप से बैठक में शामिल हुए थे। संजय राउत ने बताया था कि ओमप्रकाश राजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश बापुराव पाटिल अष्टिकर और संजय देशमुख ने ऑनलाइन बैठक में भाग लिया, जबकि संजय जाधव ने फोन पर ठाकरे से बात की। बता दें कि शिवसेना यूबीटी के वर्तमान में नौ सांसद हैं और 19 विधायक हैं।

Related Articles

Back to top button