Latest newsSports
45 ओवर के बाद भारत 274/6, तिलक 59 रन बनाकर आउट; प्रियांश-कुशाग्र ने जमाए अर्धशतक

भारत-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का पांचवां मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत-ए की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। मुकाबले में भारत-ए की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वैभव सूर्यवंशी फिर एक बार अर्धशतक नहीं लगा सके, पर प्रियांश आर्य और कुमार कुशाग्र ने अर्धशतक जमा दिया। फिलहाल विप्रज निगम और निशांत सिंधु क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर छह विकेट पर 274 रन है।



