Latest newsMumbai news

जेल से सीधे परीक्षा हॉल पहुंचेगा पॉक्सो का आरोपी; नीट री-टेस्ट के लिए कोर्ट ने दी चार दिन की जमानत

मुंबई की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद 18 वर्षीय युवक को 21 जून को होने वाली NEET री-टेस्ट परीक्षा में शामिल होने के लिए चार दिन की अस्थायी जमानत दे दी है। विशेष न्यायाधीश एस.आर. शर्मा ने गुरुवार को नवी मुंबई की तलोजा सेंट्रल जेल में बंद आरोपी को राहत प्रदान की। यह राहत तब दी गई जब रेप पीड़िता ने अदालत में कोई आपत्ति नहीं जताई, बशर्ते आरोपी जमानत के दौरान उसके परिवार को बदनाम या धमकाने की कोशिश न करे।

Related Articles

Back to top button