Latest newsPodcast
सांसदों के बाद विधायकों पर निगाहें, ऑपरेशन टाइगर-2 शुरू होने का खतरा

महाराष्ट्र की राजनीति में फिर जून का महीना शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के लिए संकट बनकर सामने आया है। जून 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना और महाराष्ट्र की सत्ता हिल गई थी। यही संयोग फिर जून 2026 में बना है। शिवसेना (यूबीटी) सांसदों के जाने के बाद अब उद्धव ठाकरे के सामने विधायकों के टूटने का खतरा है। यह संयोग ही है कि फिर जून में ही शिवसेना (यूबीटी) में बगावत हुई और पार्टी के नौ में से छह सांसद टूट गए। 22 जून से 10 जुलाई तक महाराष्ट्र विधानमंडल के सत्र के दौरान या उसके तुरंत बाद ऑपरेशन टाइगर-2 शुरू हो सकता है। शिवसेना (यूबीटी) के लिए अपने विधायकों को एकजुट रखना चुनौतीपूर्ण होगा। बता दें, विधानसभा के 288 सदस्यों में शिवसेना (यूबीटी) के 20 विधायक और विधान परिषद में 6 सदस्य हैं।



