Latest newsSports
दो हार के बाद न्यूजीलैंड ने खोला जीत का खाता, आयरलैंड को 4 रन से हराया; ग्रुप-दो में क्या बदला?

महिला टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को चार रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। साउथैम्पटन में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 140 रन बनाए, जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 136/4 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट में अपना जीत का खाता खोला। वहीं, आयरलैंड को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप-दो में आयरलैंड सबसे निचले स्थान पर बनी हुई है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गया है।



