World news

भगवान राम की प्रतिमा के निर्माण पर रोक, मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता

बांग्लादेश में भगवान राम की 81 फीट ऊंची प्रतिमा के निर्माण पर रोक लगाए जाने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। गाइबांधा जिले के श्री श्री राधा गोविंद और काली मंदिर परिसर में बनने वाली इस प्रतिमा का काम इस्लामिक कट्टरपंथी समूहों के विरोध के बाद रोक दिया गया है। इस फैसले पर फ्रांस स्थित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन जस्टिस मेकर्स बांग्लादेश इन फ्रांस ने कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि यह धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। मानवाधिकार संगठन के मुताबिक, जून की शुरुआत में जैसे ही भगवान राम की प्रतिमा निर्माण की योजना सार्वजनिक हुई, स्थानीय इस्लामिक संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। कई जगह प्रदर्शन हुए, प्रेस कॉन्फ्रेंस की गईं और स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए। बढ़ते दबाव और संभावित हिंसा की आशंका के बीच मंदिर प्रबंधन ने 12 जून को आधिकारिक तौर पर निर्माण कार्य स्थगित करने की घोषणा कर दी। संगठन ने दावा किया कि हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण यह फैसला लिया गया। 

Related Articles

Back to top button