Latest newsSports
क्या हिटमैन हैं भारत के नंबर-1 ओपनर? सचिन-गावस्कर के बाद अब सहवाग को भी इस मामले में छोड़ा पीछे

भारत के दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा 39 साल की उम्र में भी बड़े बड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में पूर्व भारतीय कप्तान ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। 79 रन की शानदार पारी खेलते हुए उन्होंने न सिर्फ भारत को आसान जीत दिलाई, बल्कि भारतीय क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नामों को पीछे छोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया। हिटमैन ने 69 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने 219 रन के लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया और भारत ने 28.4 ओवर में ही मैच जीतकर अफगानिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया।




