Latest newsSports
कुलदीप ने स्टोक्स को चौंकाया, इस तरह पवेलियन वापस भेजा; आशुतोष शर्मा ने करियर में पहली बार झटके 5 विकेट

भारतीय क्रिकेटरों ने इंग्लैंड के घरेलू वनडे कप में शानदार प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने यॉर्कशायर की ओर से खेलते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स का अहम विकेट चटकाया, जबकि भारतीय ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा ने हैम्पशर के लिए खेलते हुए लिस्ट-ए क्रिकेट में अपने करियर के पहले पांच विकेट लेकर टीम को यादगार जीत दिलाई। यॉर्कशायर और डरहम के बीच खेले गए मुकाबले में कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया। उन्होंने पहले बेन स्टोक्स (12) को रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में जॉर्ज हिल के हाथों कैच कराया। इसके बाद सीमित ओवरों के अनुभवी बल्लेबाज कॉलिन एकरमैन (26) को भी पवेलियन भेजा। कुलदीप ने अपने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर दो विकेट हासिल किए। उनकी सटीक गेंदबाजी की बदौलत डरहम की पूरी टीम 48.1 ओवर में 165 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए यॉर्कशायर ने जेम्स व्हार्टन (नाबाद 68) और सैम व्हाइटमैन (नाबाद 52) के अर्धशतकों की मदद से 41 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।
यॉर्कशायर के लिए लगातार प्रभावी प्रदर्शन
कुलदीप यादव इस सीजन इंग्लिश काउंटी क्लब यॉर्कशायर से जुड़े हैं। अब तक वनडे कप में खेले चार मुकाबलों में उन्होंने हर मैच में दो-दो विकेट लिए हैं। भारतीय टीम में लगातार जगह नहीं मिलने के बीच इंग्लैंड में उनका यह प्रदर्शन चयनकर्ताओं का ध्यान जरूर खींचेगा। यॉर्कशायर से जुड़ने के बाद कुलदीप ने कहा था, ‘यॉर्कशायर जैसे गौरवशाली क्लब का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलना हमेशा पसंद रहा है। टीम प्रबंधन से बात करने के बाद मैं यहां खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं। उम्मीद है कि अपने समय के दौरान टीम के लिए सकारात्मक योगदान दे सकूंगा।’

आशुतोष शर्मा ने रचा नया कीर्तिमान
एक अन्य मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा ने हैम्पशर की ओर से खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 51 रन देकर पांच विकेट झटके, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका पहला पांच विकेट हॉल रहा। आशुतोष की घातक गेंदबाजी के सामने एसेक्स की टीम 49 ओवर में 317 रन पर सिमट गई। जवाब में हैम्पशर ने जेम्स फुलर (नाबाद 58), कप्तान निक गुबिन्स (53) और टॉम प्रेस्ट (51) के अर्धशतकों की बदौलत 47.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। भारतीय खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन ऐसे समय आया है, जब कई युवा और अनुभवी क्रिकेटर इंग्लैंड की घरेलू प्रतियोगिताओं में खेलकर अपनी लय और अनुभव को मजबूत करने में जुटे हैं।