राखी सावंत ने कंगना रनौत पर निकाली भड़ास, सांसद को कहा- ‘चुड़ैल’, जेन जी पर बयान को लेकर भड़का विवाद

राखी सावंत ने कंगना रनौत पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो में कंगना को ‘चुड़ैल’, ‘खजवी’ और ‘गटर माउथ’ तक कह दिया।
राखी ने कहा- तुम MP कैसे बन गईं
राखी का यह रिएक्शन उस वक्त आया जब कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर करते हुए जेन जी को ‘जनरेशन गटर’ कहा था। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े छात्र प्रदर्शन में शामिल महिलाओं की भी आलोचना की थी। कंगना ने यहां तक कहा था कि NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग ‘कॉकरोच जैसे दिखते और व्यवहार करते हैं’ और इन वीडियोज को ‘देखकर उल्टी आती है।’ राखी ने कंगना के राजनीतिक करियर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘तुम MP कैसे बन गईं? अगर तुम खुद चुनाव लड़ो तो तुम्हें लोगों के वोट भी नहीं मिलेंगे। मुझे समझ नहीं आता कि तुम मंडी में इतनी बड़ी नेता कैसे बन गईं और इस मुकाम तक कैसे पहुंचीं।’
बेटियों के बारे में कैसी बातें कर रही हो
जेन जी और लड़कियों पर दिए गए बयान पर भी राखी ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा, ‘तुम हमारे देश की बेटियों के बारे में कैसी बातें कर रही हो? मेरे स्टूडेंट्स के बारे में क्या बोल रही हो? तुम संसद में बैठकर देश की लड़कियों के बारे में गलत बातें कर रही हो।’ राखी ने 2024 के उस विवाद का भी जिक्र किया, जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF जवान ने कंगना को थप्पड़ मारा था। उन्होंने कहा, ‘तुम्हें एयरपोर्ट पर थप्पड़ पड़ा था, याद है? क्या तुम्हें डर नहीं लगता? अगर तुम ऐसे ही बोलती रहीं तो हर जगह लोगों का गुस्सा झेलना पड़ेगा।’ उन्होंने कंगना को बिना सिक्योरिटी बाहर निकलने की चुनौती भी दी और कहा कि तब उन्हें देश के युवाओं की ताकत समझ आएगी। राखी ने कंगना के बॉलीवुड करियर और पुराने विवादों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘पहले अपना कैरेक्टर देखो, तुमने बॉलीवुड में क्या-क्या किया है। तुम्हारी भाषा बहुत खराब है। तुम मेरे देश की लड़कियों के खिलाफ बोल रही हो- क्या तुम्हें इसका हक है?’



