Celebrity newsLatest news
अल्लू अर्जुन समेत 23 आरोपियों पर कोर्ट सख्त; ‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले की सुनवाई टली, कहा- एक साथ पेश होना होगा

‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले में आज कोर्ट में अभिनेता अल्लू अर्जुन की वर्चुअल पेशी थी। लेकिन कोर्ट में इस केस की सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने अल्लू अर्जुन समेत केस के बाकी आरोपियों को अगली सुनवाई पर एक साथ पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सख्त लहजे में सभी आरोपियों को यह आदेश दिया है।एनएनआई की खबर के मुताबिक सोमवार को हैदराबाद में नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले की सुनवाई 6 जुलाई तक के लिए टाल दी। यह हादसा अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के स्पेशल शो के दौरान हुआ था। इस मामले में आरोपी बनाए गए लोगों में अभिनेता अल्लू अर्जुन भी शामिल हैं। कुछ आरोपियों के मजिस्ट्रेट के सामने पेश न हो पाने के कारण सुनवाई टाल दी गई। खबर है कि अल्लू अर्जुन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअल तौर पर कार्यवाही में शामिल हुए थे।



