Celebrity newsLatest news

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘हैवान’, 18 साल बाद साथ नजर आएंगे सैफ और अक्षय

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ हाल ही में रिलीज हुई है। अब शनिवार को एक्टर की अगली फिल्म ‘हैवान’ के मेकर्स ने इससे जुड़ी खास जानकारी साझा की है। मेकर्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि यह फिल्म कब रिलीज होगी… 

18 साल बाद साथ काम करेंगे अक्षय- सैफ
वैसे ‘हैवान’ में सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं, बल्कि सैफ अली खान भी उनके साथ नजर आएंगे। फिल्म के जरिए दोनों एक्टर्स 18 साल बाद साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इससे पहले आखिरी बार दोनों एक्टर्स 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में साथ दिखाई दिए थे। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी अक्षय कई साल बाद रवीना टंडन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए।
 
haiwaan release date locked akshay kumar and saif ali khan back together after 18 years for priyadarshan
 
मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का रीमेक
फिल्म ‘हैवान’ 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का रीमेक है। इस फिल्म में मोहनलाल ने अभिनय किया था। अब इसके रीमेक में अक्षय और सैफ के अलावा श्रेया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम किरदार में नजर आएंगी। बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में हैं। वहीं सुनने में आया है कि अक्षय इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 में शुरू हुई थी। शनिवार को फिल्म ‘हैवान’ के मेकर्स ने जानकारी दी कि यह फिल्म इस साल 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोड्क्शंस और थेस्पियन फिल्म्स ने मिलकर किया है। वहीं प्रियदर्शन ने इसका निर्देशन किया। कहानी रोहन शंकर ने लिखी है, जो इससे पहले ‘सैय्यारा’ जैसी हिट फिल्म के डायलॉग लिख चुके हैं। 

Related Articles

Back to top button