Celebrity newsLatest news
अनु मलिक ने ‘आंखों में बसे हो तुम’ के 31 साल पूरे होने का मनाया जश्न, बोले- ‘सुनील शेट्टी और सोनाली ने…’

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनु मलिक ने अपने मशहूर रोमांटिक गाने ‘आंखों में बसे हो तुम’ के 31 साल पूरे होने की खुशी मनाई है। सोशल मीडिया पर गाने का एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने इस सफर को याद किया और फैंस का शुक्रिया अदा किया। अनु मलिक ने इंस्टाग्राम पर ‘आंखों में बसे हो तुम’ गाने का एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ अनु ने लिखा कि इस खूबसूरत याद को 31 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो। वक्त भले ही बीत गया, पर इस गाने का जादू आज भी बरकरार है।
अनु ने की कलाकारों की तारीफ
अनु मलिक ने अभिनेता सुनील शेट्टी और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की जमकर तारीफ की। अनु मलिक ने कहा कि दोनों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार केमिस्ट्री से ‘आंखों में बसे हो तुम’ गाने में जान डाल दी।
फैंस का किया शुक्रिया
इस खास पोस्ट में अनु ने इतने साल तक ‘आंखों में बसे हो तुम’ गाने को प्यार देने के लिए दर्शकों का दिल से आभार जताया। अनु ने कहा कि फैंस के प्यार की वजह से ही यह गाना आज भी लोगों की जुबान पर है। ‘आंखों में बसे हो तुम’ गाना 1995 में आई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘टक्कर’ का है, जो 1995 को रिलीज हुई थी। इसे मशहूर गायक कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी। इसका संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था। भरत रंगाचारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टक्कर’ में सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे के अलावा नसीरुद्दीन शाह, कादर खान और मोहन जोशी जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल थे। इस फिल्म के ज्यादातर गाने दर्शकों को पसंद आए थे। अनु मलिक पिछले 40 से ज्यादा साल से हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया है और कई मशहूर गाने भी गाए हैं। अनु ने ‘एक गरम चाय की प्याली हो’, ‘ऊंची है बिल्डिंग’ और ‘गोरी गोरी’ जैसे गाने गाए हैं।