Latest newsPodcast
गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- हम उन्हें सुनना ही नहीं चाहते

राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का साफ कहना है कि हम अमित शाह के भाषण को सुनना ही नहीं चाहते। मेरा ‘हम’ से मतलब देश की युवा पीढ़ी से है। राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह में हिम्मत ही नहीं है और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
राहुल गांधी बोले- अमित शाह इस्तीफा दें
बुधवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘हम बस जानना चाहते हैं कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोलियां किसने चलवाईं? किसने इसके आदेश दिए? लाठीचार्ज के आदेश किसने दिए? वो आदेश गृह मंत्रालय से दिए गए। क्या अमित शाह ने आदेश दिए या नहीं। अगर उन्होने इसके आदेश दिए तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वे दोषी हैं और अगर उन्होंने आदेश नहीं दिए तो भी उन्हें इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वे पद के योग्य नहीं हैं।’ राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह 20 दिनों से संसद में नहीं आ रहे हैं। वे गाड़ियों के काफिले के साथ संसद आते हैं। उनके घर के बाहर पुलिस की कई गाड़ियां खड़ी हुई हैं कि कहीं कोई छात्र न आ जाए। गृह मंत्री में हिम्मत नहीं है। जब राहुल गांधी अपनी बात रख रहे थे, तभी एक पत्रकार ने बीच में ही सवाल कर दिया, जिससे राहुल गांधी नाराज हो गए और पत्रकार से कहा कि ‘आप सत्ता पक्ष के लोगों को भी क्या इसी तरह से बीच में टोकते हैं? हमें 24 घंटा टोकते रहते हैं, लेकिन उन्हें टोकने की आपकी हिम्मत नहीं है। क्यों आप उनके सामने चुप करके खड़े हो जाते हैं? पूरे देश के छात्र सरकार से नहीं डर रहे हैं तो आपको भी नहीं डरना चाहिए।’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज संसद परिसर में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, सबसे पहले ‘लापता’ और ‘भाग गए’ जैसे शब्द अब भारत के सार्वजनिक और संसदीय जीवन में लगातार सुनने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं सत्र शुरू होने के बाद से लगातार संसद आ रहा हूं। मैं अपने कक्ष में बैठता हूं। लेकिन विपक्ष दोनों सदनों में संसद की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है। ऐसे में कोई क्या कर सकता है? अमित शाह ने कहा, ‘मैं तीन बजे विपक्ष के सभी सवालों के जवाब दूंगा। मैं आज तीन बजे से कल तीन बजे तक भी बैठने के लिए तैयार हूं। मैं विपक्ष के हर सवाल का जवाब दूंगा और सच सामने आएगा। अब ये विपक्ष को तय करना है कि वे बातचीत करना चाहते हैं या फिर हंगामा।’

अभिषेक बनर्जी ने भी गृह मंत्री पर साधा निशाना
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह ससंद में विपक्ष के सवालों से बच रहे हैं। टीएमसी सांसद ने आरोप लगाया कि संसद में बहुमत होने के बावजूद गृह मंत्री सवालों से बच रहे हैं। टीएमसी सांसद ने कहा, पार्टियों को तोड़ने और बहुमत होने के बावजूद, उनका सदन से दूर रहना दर्शाता है कि वे विपक्ष के सवालों से भाग रहे हैं और अंदर ही अंदर घबराए हुए हैं। वे आंतरिक रूप से जानते हैं कि दिल्ली में जो कुछ हुआ, उनके निर्देशों पर लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई गलत थी, उनके पास कोई जवाब नहीं है।’