Celebrity newsLatest news
आमिर ने कंफर्म की ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट, बताया क्या होगा फिल्म का विषय

अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। खुद आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट अब कंफर्म कर दी है। जिसके बाद तय हो गया है कि फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान आमिर ने फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर बात की। इस दौरान आमिर ने ये कंफर्म किया कि ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं फिल्म के मुख्य विषय के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि यह कई मायनों में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में है। आमिर के इस खुलासे के बाद अब दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।



