Latest newsSports

त्रिकोणीय सीरीज में 37 ओवर के बाद भारत 221/3, स्मृति मंधाना का शतक, हरलीन 47 रन बना सकीं

कोलंबो में आज भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस सीरीज की तीसरी टीम दक्षिण अफ्रीका थी, जो फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 221 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को पहला झटका प्रतिका रावल के रूप में लगा। वह 49 गेंद पर दो चौके की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुईं। रावल ने मंधाना के साथ ओपनिंग विकेट के लिए 89 गेंद में 70 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद मंधाना ने हरलीन देओल के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच मंधाना ने वनडे करियर का 12वां शतक पूरा किया। उन्होंने 101 गेंद में 15 चौके और दो छक्के की मदद से 116 रन की पारी खेली। वहीं, हरलीन देओल 56 गेंद में चार चौके की मदद से 47 रन बना सकीं। श्रीलंका की और से अभी तक देवमी विहांगा ने दो विकेट लिए, जबकि इनोका रणवीरा ने एक विकेट लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
श्रीलंका: हासिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), पिउमी बदलगे, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), देवमी विहंगा, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, इनोका रणवीरा।

Related Articles

Back to top button