Celebrity newsLatest news
संजय लीला भंसाली की फिल्म में ऐसे नजर आएंगे रणबीर कपूर? नए लुक में दिखे अभिनेता

हाल ही में मुंबई में रणबीर कपूर पैपराजी से मिलते हुए नजर, उनके साथ फोटो क्लिक कराते दिखे। इस मौके पर रणबीर कपूर का जो लुक नजर आया, वह बिल्कुल अलग और नया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाया है कि यह लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का हो सकता है? इसके निर्देशक संजय लीला संभाली हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उनके बाल छोटे हैं और वह बिल्कुल क्लीन शेव दिख रहे हैं। अब तक रणबीर कपूर के बाल लंबे थे, वह क्लीन शेव भी नजर नहीं आ रहे थे। ऐसे में कुछ यूजर्स को लगता है कि रणबीर कपूर का यह लुक नई फिल्म को लेकर है। रणबीर कपूर एक फिल्म संजय लीला भंसाली के साथ कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम ‘लव एंड वॉर’ है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं। संजय लीला भंसाली के साथ काम करके तीनों काफी खुश हैं।



