Latest newsSports
कप्तान गिल के साथ टीम इंडिया मुंबई से इंग्लैंड रवाना; मस्ती करते दिखे बुमराह-सिराज-कुलदीप

टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर रवाना हो गई। मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना होने वाली टीम की कमान इस बार शुभमन गिल संभाल रहे हैं। पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलने गई टीम इंडिया में इस बार करुण नायर को भी शामिल किया गया है। टीम इंडिया इंग्लैंड में जो टेस्ट मैच सीरीज खेलने गई है, यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल 2025-27 का हिस्सा है।
20 जून से लीड्स में खेला जाएगा पहला मुकाबला
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। इस सीरीज के साथ ही भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की शुरुआत भी हो जाएगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सितारों के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद बीते मई महीने में ही शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान चुना गया। गिल भारत के 37वें टेस्ट कप्तान होंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट में नए उपकप्तान हैं। इसके अलावा करुण नायर की आठ साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। शार्दुल ठाकुर भी भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। बीसीसीआई ने देर रात रवाना हो रहे खिलाड़ियों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं। इनमें खिलाड़ियों के अलावा कोच को भी आत्मविश्वास से लबरेज देखा गया।

इंग्लैंड दौरे से पहले कप्तान गिल और कोच गौतम गंभीर ने मीडिया से क्या कहा?
पांच मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले एक प्रेस वार्ता के दौरान कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘मुझे कप्तान बनाया गया है। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इसके लिए तैयार हूं।’ उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन बल्लेबाजी क्रम को अंतिम रूप देने पर भी जल्द फैसला लेगा। अभी हमारे पास समय है। हमारे पास अनुभवी गेंदबाज भी हैं। जसप्रीत बुमराह की फिटनेस से जुड़े सवाल को लेकर कोच गौतम गंभीर ने कहा, बुमराह को रिप्लेस करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन हमारे पास और भी गेंदबाज हैँ। हमने अभी तक यह फैसला नहीं लिया है कि वह कौन से मैच से खेलना शुरू करेंगे।