Latest newsSports
‘रोहित 45 की उम्र तक खेल सकते हैं’, योगराज ने वनडे कप्तान के पांच साल और खेलने का समर्थन किया’रोहित 45 की उम्र तक खेल सकते हैं’, योगराज ने वनडे कप्तान के पांच साल और खेलने का समर्थन किया

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का मानना है कि रोहित शर्मा उस स्तर के खिलाड़ी हैं जो 45 साल की उम्र तक भी खेल सकते हैं। रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया है, लेकिन वह अभी वनडे में खेलते हैं। इस पर चर्चा जोरों पर है कि क्या रोहित 2027 वनडे विश्व कप तक खेलना जारी रखेंगे?



