India newsLatest news
‘ममता सिर्फ 33% मुसलमानों के लिए करती हैं काम’, अग्निमित्रा पॉल ने लगाया तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप

भाजपा नेता अग्निमित्र पॉल ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर मुसलमानों के लिए ही काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि बंगाल सरकार केवल 33% मुस्लिम आबादी के लिए ही काम करती है। पॉल ने भविष्यवाणी भी की कि मोदी सरकार 2026 में पश्चिम बंगाल में सत्ता में आएगी। हालांकि, उन्होंने यह दावा भी किया कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो राज्य को एक मुस्लिम मुख्यमंत्री मिल सकता है। उनका मानना है कि इस बारे में हिंदू समुदाय को पता होना चाहिए। अग्निमित्र पॉल ने कहा, ‘ममता बनर्जी की सरकार और ममता बनर्जी केवल 33 प्रतिशत मुसलमानों के लिए काम करती हैं, यह सरकार केवल मुसलमानों के लिए है। मोदी सरकार निश्चित रूप से 2026 में पश्चिम बंगाल में सत्ता में आएगी, लेकिन भगवान न करे अगर ऐसा नहीं होता है तो यहां एक मुस्लिम मुख्यमंत्री होगा। जितनी जल्दी बंगाल के हिंदू लोग इसे समझ लेंगे, उतना ही बेहतर होगा।’अग्निमित्र पॉल ने संकट की स्थितियों के लिए ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया की भी आलोचना की। उन्होंने तीन घटनाओं पर बात की, मुर्शिदाबाद की घटना, बड़ा बाजार और खिदिरपुर की आग। पॉल ने दावा किया कि हिंदू भाई-बहनों के शरणार्थी बनने के एक महीने बाद ममता बनर्जी मुर्शिदाबाद गईं। आग लगने के 3-4 दिन बाद वे बड़ा बाजार गईं, जिसमें हिंदू मारे गए। इसके उलट अल्पसंख्यक क्षेत्र में आग लगने के कुछ ही घंटों बाद ममता बनर्जी खिदिरपुर पहुंच गईं। पॉल ने कहा, ‘मुर्शिदाबाद में इतना कुछ हुआ, हमारे हिंदू भाई-बहन शरणार्थी बन गए, लेकिन मुख्यमंत्री के पास वहां जाने का समय नहीं था। वे एक महीने बाद गईं। बड़ा बाजार में आग लग गई, हिंदू लोग मारे गए, मुख्यमंत्री 3-4 दिन बाद गईं, लेकिन आज खिदिरपुर इलाके में आग लग गई, जो अल्पसंख्यक क्षेत्र है, आज कुछ ही घंटों के भीतर ममता बनर्जी वहां पहुंच गईं।’
मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप
पॉल ने ममता बनर्जी पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगे कहा, ‘ममता बनर्जी जो मुस्लिम तुष्टिकरण कर रही हैं, वह असहनीय है। बंगाल के हिंदू और राष्ट्रवादी मुसलमान जितनी जल्दी यह बात समझ लेंगे, बंगाल के लिए उतना ही अच्छा होगा।’

ममता ने खिदिरपुर इलाके के थोक बाजार का दौरा किया
इससे पहले सोमवार को सीएम ममता बनर्जी ने खिदिरपुर इलाके के थोक बाजार का दौरा किया, जहां रविवार रात आग लग गई थी और स्थिति का जायजा लिया। ममता बनर्जी ने कहा, ‘हमने मेयर को वैज्ञानिक तरीके से बाजार का पूरी तरह से पुनर्निर्माण करने का निर्देश दिया है, ताकि भविष्य में कोई समस्या न हो। अग्निशमन की व्यवस्था होगी। वे सरकार की ओर से बाजार का निर्माण करेंगे। यह पता लगाने के लिए कि कितनी दुकानें जली हैं, इसका पूरा सर्वेक्षण करने में समय लगेगा। आग कैसे लगी, इसका पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। जिनकी दुकानें पूरी तरह जल गई हैं, उन्हें हम एक लाख रुपये देंगे, दुकान भी बनवाएंगे और जिनकी दुकानें आंशिक रूप से जली हैं, उन्हें 50,000 रुपये देंगे।’ उन्होंने आगे कहा, “नए बाजार के निर्माण के लिए मौजूदा बाजार को स्थानांतरित करना होगा। नए स्थान का चयन मेयर और पार्षद ने अस्थायी संचालन के लिए किया है, ताकि व्यापार प्रभावित न हो।’ कोलकाता के खिदिरपुर इलाके के थोक बाजार में रविवार रात भीषण आग लग गई थी। आग से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। घटनास्थल से आईं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों की ओर से काम किए जाने के दौरान बाजार क्षेत्र से घना धुआं निकल रहा था।

तुष्टिकरण के लिए आलोचकों के निशाने पर ममता बनर्जी
गौरतलब है कि ममता बनर्जी की सरकार 2010 के बाद पश्चिम बंगाल में मुसलमानों को जारी किए गए ओबीसी प्रमाणपत्रों को लेकर विवादों में रही है। इन प्रमाणपत्रों को रद्द करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले का बनर्जी ने विरोध किया है, जिन्होंने मुसलमानों की ओर से इस फैसले को चुनौती देने का संकल्प लिया है। ममता सरकार ने लगभग 30,000 इमामों को 2,500 रुपये मासिक वजीफा देने और उन्हें घर बनाने के लिए जमीन देने का वादा करने जैसी योजनाएं भी शुरू कीं, जिसे आलोचक तुष्टिकरण के रूप में देख रहे हैं।