Latest newsPodcast

सोनिया गांधी की हालत में हो रहा सुधार, अस्पताल से आया नया अपडेट, जानें कब मिलेगी छुट्टी

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी बीते रविवार से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। पेट से जुड़ी समस्या के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज सुबह नौ बजे सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की जानकारी अस्पताल की ओर से साझा की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी की हालत स्थिर बनी हुई है। उनकी स्थिति कंट्रोल में है। सर गंगा राम अस्पताल में चिकित्सा दल की देखरेख में उनकी हालत में सुधार हो रहा है। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि सोनिया गांधी उपचार के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही हैं। उनका स्वास्थ्य स्थिर है और उनकी निरंतर देखभाल के तहत आज एक विशिष्ट आहार योजना शुरू की गई है। आगे कहा कि उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। लेकिन अभी उनकी छुट्टी की तारीख तय नहीं की गई है। रिकवरी के आधार पर छुट्टी तय हगी। डॉ. एस नंदी और डॉ. अमिताभ यादव सहित डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

Related Articles

Back to top button