बच्चों संग दिल्ली रवाना हुईं करिश्मा, पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में हो सकती हैं शामिल

मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को पोलो मैच खेलने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अब आज यानी 19 जून को दिवंगत उद्योगपति का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों को दिल्ली जाते हुए देखा गया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि वो पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकती हैं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें अभिनेत्री करिश्मा कपूर को दोनों बच्चों के साथ देखा गया है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को उनकी बेटी समायरा और बेटे कियान को घर से बाहर निकलते और कार में बैठते हुए एयरपोर्ट के लिए रवाना होते देखा गया है। इसके अलावा एक और वीडियो में तीनों को एयरपोर्ट पर भी देखा जा सकता है, जिसमें सभी सफेद ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि अभिनेत्री पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज यानी कि 19 जून को शाम 5 बजे लोधी रोड श्मशान घाट, नई दिल्ली में होगा। इसके अलावा दिवंगत संजय कपूर की एक प्रार्थना सभा भी आयोजित की जाएगी। यह प्रेयर मीट 22 जून को ताज पैलेस, दिल्ली में आयोजित होगा।



