Celebrity newsLatest news

फिल्मों में अभिषेक बच्चन ने पूरे किए 25 साल, बिग बी ने दी बधाई; बोले- ‘इस वैरायटी को…’

अभिषेक बच्चन इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘कालीधर लापता’ से चर्चा में हैं। अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में ‘रिफ्यूजी’ फिल्म में से किया था। एक्टर को फिल्मों में काम करते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खुशी में उनके पिता और दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने कई ट्वीट्स करते हुए उन्हें बधाई दी है। साथ ही बिग बी ने अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्मों पर भी प्रकाश डाला है। चलिए जानते हैं महानायक ने क्या लिखा। अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे करने पर बधाइयां दी हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया, ‘इस वैरायटी को मैं प्रणाम करता हूं, और अपने पुत्र की प्रशंसा करता हूं। जी हां, पिता हूं मैं उसका, और मेरे लिए मेरा पुत्र अभिषेक करने योग्य है।’

आगामी फिल्मों के बारे में दी जानकारी
अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘एक फिल्म कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है और एक और नई फिल्म की शुरुआत हो गई है। पहले दिन फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग। मेरा आशीर्वाद भय्यू, ढेर सारा प्यार। एक और फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जो जल्द ही आ रही है, मेरी प्रार्थना है।’

अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट
अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जिसमें करीना कपूर, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर भी थे। इसके अलावा उनकी आगामी फिल्मों की बात करें, तो अभिनेता ‘कालीधर लापता’ में नजर आने वाले हैं, जो 4 जुलाई को जी 5 पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मधुमिता द्वारा किया गया है। वहीं अभिषेक, शाहरुख खान अभिनीत ‘किंग’ में भी नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button