Latest newsMumbai news

मेघालय स्पाइस फेस्टिवल का पहली बार मुंबई के जिओ वर्ल्ड ड्राइव में होगा भव्य आयोजन

सीताराम मेवाती – मुंबई 

मेघालय सरकार पहली बार मेघालय स्पाइस फेस्टिवल का आयोजन मुंबई में कर रही है। यह त्योहार 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक जियो वर्ल्ड ड्राइव, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में रोजाना दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।

  इस आयोजन में मेघालय की विशिष्ट और जैविक मसालों की विविधता, जैसे प्रसिद्ध लकाडोंग हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी, अदरक और अन्य मसाले प्रदर्शित किए जाएंगे। फेस्टिवल का मकसद किसान उत्पादक संगठन (FPO), सहकारिता समितियां, MSMEs और कारीगरों को बायर्स, एक्सपोर्टर्स, रिटेलर्स और होरेका (होटल-रेस्टोरेंट-कैटरिंग) सेक्टर से जोड़ना है।

  कार्यक्रम के दौरान B2B बैठकें, खरीदार-विक्रेता इंटरैक्शन, कुकिंग डेमो, किसान की कहानियां और “ब्रांड मेघालय” पवेलियन में कृषि से जुड़ी पहलें प्रदर्शित होंगी। आगंतुकों को मसाले चखने और खरीदने का मौका मिलेगा, साथ ही वे किसानों और कारीगरों से सीधे बातचीत कर मसालों की खेती और प्रक्रिया के बारे में जान सकेंगे।

  फेस्टिवल का औपचारिक उद्घाटन 28 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम हर शाम 7 बजे से आयोजित होंगे, जिसमें मेघालय की समृद्ध संगीत और लोक कला प्रस्तुत की जाएगी।

  यह मेघालय के मसालों और सांस्कृतिक विरासत को मुंबई में नए स्तर पर पेश करने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button