जलगांव में 50 करोड़ का एम्फेटामाइन ड्रग बरामद; पुणे-मुंबई से चल रहे साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पुलिस ने 39 किलोग्राम एम्फेटामाइन ड्रग जब्त की है। इसका बाजार मूल्य लगभग 50 करोड़ रुपये आंका गया है। मामले में अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पितवार रात चालीसगांव के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें यह ड्रग मिली। यह ड्रग दिल्ली से इंदौर, धुले, चालीसगांव व छत्रपति संभाजीनगर के रास्ते से बंगलूरू जा रही थी। एम्फेटामाइन एक प्रकार का नशीला पदार्थ है। इसे स्पीड और क्रिस्टल मेथ जैसे नामों से जाना जाता है। यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है। पुलिस ने बंगलूरू में ड्रग प्राप्त करने वाले की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की है।
CBI ने पुणे-मुंबई से चल रहे अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया, 3 गिरफ्तार
सीबीआई ने पुणे और मुंबई से संचालित हो रहे एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अमेरिकी नागरिकों को ठगने के लिए अमेरिकी एजेंसियों और भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों का झूठा पहचान बनाकर काम कर रहा था। आरोपियों ने अवैध कॉल सेंटर के ज़रिए लोगों से बिटकॉइन और गिफ्ट कार्ड के माध्यम से 500 से 3000 डॉलर तक की ठगी की। छापेमारी में मोबाइल, लैपटॉप, नकद और नशे की चीजें जब्त की गईं। ठाणे जिले के शाहपुर तहसील में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के चलते तीन मासूम बहनों की मौत हो गई। यह दुखद घटना असनोली गांव के टालेपाड़ा इलाके में हुई। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी।मृत बच्चियों की पहचान काव्या बेरे (10), दिवा बेरे (8) और गर्गी बेरे (5) के रूप में हुई है। तीनों बहनें 21 जुलाई को तेज पेट दर्द, उल्टी और चक्कर जैसी शिकायतों के बाद बीमार पड़ीं। उनकी मां पहले उन्हें एक स्थानीय प्राइवेट डॉक्टर के पास लेकर गईं, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें शाहपुर सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल, फिर मुंबई और नासिक के बड़े अस्पतालों में भर्ती कराया गया। काव्या और गर्गी की मौत 24 जुलाई को हो गई, जबकि दिवा ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा है कि यह मामला अभी संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के रूप में देखा जा रहा है। असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। फिलहाल बच्चियों की मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। खिनवली पुलिस स्टेशन इस मामले की जांच कर रही है।
केंद्र सरकार ने आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) बोर्ड में नियुक्त किया है। आरबीआई ने शुक्रवार को घोषणा की कि ठाकुर ने अजय सेठ का स्थान लिया है। वे 30 जून को सेवानिवृत्ति हो गए थे। 1994 बैच की हिमाचल प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी ठाकुर ने एक जुलाई को आर्थिक मामलों के विभाग का प्रभार संभाला था। यह नियुक्ति 24 जुलाई से प्रभावी है। आर्थिक मामलों के सचिव के अलावा सरकार ने केंद्रीय बोर्ड में वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू को भी नामित किया है।



