Latest newsSports
दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद घरेलू क्रिकेट खेलेंगे रोहित-विराट? कप्तान शुभमन गिल ने दिया जवाब

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में नौ विकेट से हरा दिया। हालांकि, मेजबानों ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। इस मैच में रोहित शर्मा (121*) और विराट कोहली (74*) ने 168 रनों की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई। मुकाबले के बाद कप्तान शुभमन गिल ने दोनों के भविष्य पर बात की। उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा कि दोनों न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले घरेलू क्रिकेट खेलेंगे या नहीं।



