Latest news

2011 से ही पीएम मोदी के निशाने पर था तहव्वुर राणा, अब 14 साल पुराना ट्वीट हो रहा वायरल

तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण के बाद प्रधानमंत्री मोदी का साल 2011 का एक पुराना ट्वीट वायरल हो गया है। दरअसल उस ट्वीट में पीएम मोदी ने तत्कालीन यूपीए पर निशाना साधा था। दरअसल उस समय अमेरिका ने तहव्वुर राणा को मुबंई हमले के आरोप से मुक्त कर दिया था। इस पर पीएम मोदी ने इसे सरकार की विदेश नीति की असफलता बताया था। अब जब तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण सफल हो गया है तो पीएम मोदी का वह पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी ने ट्वीट में क्या लिखा था
पीएम मोदी ने उस ट्वीट में लिखा था कि ‘अमेरिका ने मुंबई हमले के मामले में तहव्वुर राणा को निर्दोष घोषित कर दिया है। यह भारत की संप्रभुता के लिए शर्मनाक बात है और यह भारत की विदेश नीति को बड़ा झटका है।’ कई यूजर्स ने तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित किए जाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। गौरतलब है कि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद तहव्वुर राणा को लेकर एनआईए की एक विशेष टीम गुरुवार को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरी। एयरपोर्ट पहुंचते ही तहव्वुर राणा को हिरासत में ले लिया गया। इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत बताया जा रहा है।

राजनीतिक पार्टियों में श्रेय लेने की लगी होड़
तहव्वुर राणा के बाद भारत प्रत्यर्पण के बाद राजनीतिक पार्टियों ने इसका श्रेय लेने की होड़ लग गई है। कांग्रेस का कहना है कि तहव्वुर राणा को भारत लाने की प्रक्रिया की शुरुआत कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने की थी और इसे रणनीतिक रूप से आगे बढ़ाया। एनडीए सरकार ने इस मामले में कुछ नहीं किया और यह बस उस प्रक्रिया का फल है, जिसे यूपीए सरकार ने शुरू किया था। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को मोदी सरकार की कूटनीति की जीत बताया। उन्होंने कहा कि ‘जिन्होंने भारत के सम्मान, भारत की जमीन और भारत के लोगों पर हमला किया, उन्हें मोदी सरकार न्याय के कटघरे में ला रही है।’ अमित शाह ने पूर्व की यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि यूपीए सरकार में ही मुंबई हमला हुआ था, लेकिन वे तहव्वुर राणा को भारत नहीं ला सके।

Related Articles

Back to top button