Celebrity newsLatest news
‘मैं हमेशा आभारी रहूंगा देव साहब’, दिग्गज अभिनेता देव आनंद की पुण्यतिथि पर शत्रुघ्न सिन्हा का पोस्ट

दिवंगत अभिनेता देव आनंद की बर्थ एनिवर्सरी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें याद करते हुए पोस्ट शेयर किया है। साथ ही उनसे मिलने वाली प्रेरणा के लिए आभार जताया है। आज 26 सितंबर को देव आनंद की बर्थ एनिवर्सरी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, ‘सबसे स्टाइलिश और दिग्गज फिल्म निर्माताओं में से एक देव आनंद की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके द्वारा बनाए गए एक बेहद शानदार वीडियो को प्यार और स्नेह के साथ याद कर रहा हू’। शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा है, ‘प्रेरणादायक! देव साहब, आपके स्नेह, मार्गदर्शन, सही राह दिखाने वाले हौसले, ढेर सारे प्यार और सपोर्ट के लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा। देव साहब अमर रहें’। पोस्ट के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें देव आनंद और शत्रुघ्न सिन्हा साथ नजर आ रहे हैं।



