Latest newsSports
फाइनल में पहुंचते ही पाकिस्तान के कप्तान सलमान देखने लगे ख्वाब, भारत को हराने का जताया भरोसा

बांग्लादेश को सुपर चार चरण के मैच में हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने वाली पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा ने भरोसा जताया है कि उनकी टीम रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में भारत को हरा देगी। सलमान फाइनल में पहुंचते ही ख्वाब देखने लगे हैं, लेकिन वह शायद भूल गए हैं कि यह वही भारतीय टीम है जिसने एशिया कप में उसे दो बार करारी शिकस्त दी है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उसका सामना खिताबी मुकाबले में भारत से होगा। यह मैच 28 सितंबर यानी रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर ही खेला जाएगा। गुरुवार को खेले गए सुपर-4 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 124 रन ही बना पाई।



