Celebrity newsLatest news

खून से सने विजय के हाथ ! करूर में तमिलनाडु छात्र संगठन के पोस्टर- हत्यारे को गिरफ्तार करो

अभिनेता से राजनेता बने विजय की करूर में हुई रैली में 40 लोगों की मौत हो जाने के बाद अब अभिनेता को निशाने पर भी लिया जा रहा है। तमिलनाडु छात्र संघ द्वारा तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय की निंदा करते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स में विजय के हाथ खून से सने हुए दिखाई दे रहे हैं। तमिलनाडु छात्र संघ की ओर से जो पोस्टर्स लगाए गए हैं, उनमें विजय की एक तस्वीर है, जिसमें उनके हाथ खून से सने हैं। इसके साथ ही पोस्टर पर लिखा है, ‘39 निर्दोष जीवन का बलिदान, पलायन और नाम रखा विजय। मुझे राजनीतिक संबद्धता के कारण हत्यारे के रूप में गिरफ्तार करो।’

विजय के घर को बम से उड़ाने की भी मिली थी धमकी
27 सितंबर को टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय के एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ में 40 लोगों की जान जाने के बाद, एक्टर विरोधियों के निशाने पर हैं। इस घटना के बाद विजय के नीलांकरई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। लेकिन चेन्नई पुलिस और सीआरपीएफ को बम-डॉग स्कवायड के साथ सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। भगदड़ वाले घटनाक्रम के बाद विजय रैली छोड़कर चेन्नई चले गए थे और वहां उनके घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।
विजय की पार्टी ने की सीबीआई जांच की मांग
वहीं अभिनेता और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम की ओर से इस पूरे मामले में साजिश के आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की गई है। पार्टी की ओर से इसको लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका पर मद्रास हाईकोर्ट में आज ही सुनवाई भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button