Latest newsSports
‘पाकिस्तान इस सजा का हकदार’, बुमराह के जश्न पर रिजिजू की प्रतिक्रिया; जीत के बाद बधाइयों का तांता

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में एशिया कप 2025 का फाइनल खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने पांच विकेट से जीता। इस मैच में पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद उनका जश्न चर्चा में है। दरअसल, बुमराह ने रऊफ को औकात दिखाते हुए उनका बीच मैदान मजाक उड़ाया जिस पर अब केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की प्रतिक्रिया सामने आई है। रिजिजू ने रऊफ को आउट करने के बाद बुमराह ने जो इशारा किया उसका स्क्रीनशॉट शेयर किया है। रिजिजू ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘पाकिस्तान इस सजा का हकदार था।’ भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में कुल तीन बार भिड़ंत हुई और हर बार सूर्यकुमार की अगुआई वाली टीम चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पर भारी पड़ी। दिलचस्प बात यह है कि तीनों ही मैच में आक्रामकता देखने मिली और विवाद भी नजर आया।



