Celebrity newsLatest news
‘यह फिल्म नहीं…यज्ञ है’, महाभारत की तैयारियों में जुटे आमिर; दो महीने बाद शुरू होगी स्क्रिप्टिंग

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपने फैंस को अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ के बारे में एक बड़ा अपडेट दिया है। खान ने बताया है कि इस महाकाव्य पर वह कई दशकों से काम कर रहे हैं। उनके लिए यह महज एक फिल्म नहीं है, यह एक आध्यात्मिक और रचनात्मक प्रयास है। इस पर इसी साल काम शुरू हो सकता है। हाल ही में कोमल नाहटा के पोडकास्ट गेम चेंजर्स के साथ बातचीत में आमिर ने बताया कि यह प्रोजेक्ट मेरे दिमाग में 25-30 साल से था। इस परियोजना की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। अगले दो महीनों में इसकी स्क्रिप्टिंग पर काम शुरू होने की उम्मीद है। बातचीत में आमिर खान ने कहा ‘मेरा काम अंदर से शुरू हो चुका है। महाभारत सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह एक यज्ञ है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो उम्मीद है कि इस साल फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा।’



