Celebrity newsLatest news

‘कुछ दिन मुश्किल होते हैं, लेकिन…’, बोलीं कैंसर सर्वाइवर हिना खान, लोगों को किया प्रेरित

अभिनेत्री हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जंग लड़ी है। उन्होंने न सिर्फ मजबूती से कैंसर को हराया है, बल्कि दूसरों को भी वे लगातार प्रेरित कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने कैंसर के खिलाफ समाज में व्याप्त टैबू पर बात की। हिना का कहना है कि यह एक टैबू है कि कैंसर के मरीज को घर पर बैठना पड़ता है और वह कुछ नहीं करता। मगर, ऐसा नहीं है। हिम्मत, दृढ़ इच्छाशक्ति और परिवार का साथ हो तो इंसान न सिर्फ इस बीमारी को हरा सकता है, बल्कि सामान्य जीवन जी सकता है। हिना खान ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘यह एक टैबू है कि कैंसर के मरीज को घर पर बैठना पड़ता है। उसे कुछ नहीं करना है और उनकी जिंदगी खत्म हो गई है। मगर यह सच नहीं है। कुछ दिन मुश्किल होते हैं, लेकिन उसके बाद आप फिर से काम कर सकते हैं। आपके अंदर वो इच्छाशक्ति, वो ताकत और अपने परिवार का प्यार होना चाहिए। मैं हमेशा ये अभिनय करती रहूंगी। मेरा शरीर मेरा साथ दे’।

बोलीं- ‘मानसिक मजबूती सबसे जरूरी’
हिना खान ने आगे कहा, ‘इस बीमारी के खिलाफ लड़ते हुए आपकी मानसिक मजबूती सबसे जरूरी है। इसलिए, आपको मानसिक रूप से मजबूत रहना चाहिए और खुश रहना चाहिए। अगर आपको लगता है कि कैंसर कुछ नहीं है, तो ये कुछ नहीं है।

बोलीं- ‘हमें वही बनाना होगा, जो जनता को पसंद आए’
इसके अलावा हिना खान ने फिल्म, ओटीटी और सीरियल को लेकर भी बात की। हिना खान ने कहा, ‘चाहे वह धारावाहिक हो या फिल्में या ओटीटी या कुछ और…, दर्शक ही भगवान हैं। हमें वही बनाना होगा, जो जनता को पसंद आए। मैं जज करने वाली कोई नहीं होती’।

Related Articles

Back to top button