अनुभवी फिलिपा हेरिसन बनीं रस अल खैमाह टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी की सीईओ

सीताराम मेवाती
अनुभवी फिलिपा हेरिसन को रस अल खैमाह टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी (RAKTDA) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के पूर्व वह टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया की प्रबंध निदेशक थीं l हेरिसन को यह जिम्मेदारी अमीरात की “डेस्टिनेशन ऑफ द फ्यूचर” बनाने की महत्वाकांक्षी दृष्टि को साकार करने के उद्देश्य से सौंपी गई है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए इस नियुक्ति को रस अल खैमाह की वैश्विक पहचान को और सुदृढ़ करने वाला कदम माना जा रहा है। शेख अहमद बिन सऊद अल कासिमी जो की RAKTDA की कार्यकारी समिति के चेयरमैन ने कहा कि टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया में अर्जित अनुभव और नेतृत्व क्षमता के कारण हेरिसन अमीरात के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के अनुरूप बेहतर योगदान देंगी। उन्होंने जोड़ा कि पर्यटन रस अल खैमाह का सबसे तेज़ी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है और कम समय में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं। नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए फिलिपा हेरिसन ने कहा कि, “मैं इस रोमांचक समय पर जुड़कर सम्मानित महसूस कर रही हूं। रस अल खैमाह पहले ही एक अंतरराष्ट्रीय सफलता की कहानी बन चुका है और आने वाले वर्षों में और अधिक विकास की संभावनाओं को साकार करने की प्रतीक्षा कर रही हूं।” उनकी नियुक्ति से सरकार की सतत पर्यटन रणनीति को गति मिलने की उम्मीद है। वर्ष 2025 की पहली छमाही में रस अल खैमाह ने रिकॉर्ड 6.5 लाख पर्यटकों का स्वागत किया और 2030 तक हर साल 35 लाख से अधिक आगंतुकों को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है। अपने करियर में हेरिसन ने टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया की प्रबंध निदेशक और कार्यकारी महाप्रबंधक, इंटरनेशनल के रूप में काम किया। उन्होंने हैमिल्टन आइलैंड एंटरप्राइजेज और लंदन व सिडनी में पर्यटन, रिटेल और ई-कॉमर्स क्षेत्र में वरिष्ठ भूमिकाएं निभाईं। वह मैकक्वेरी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन और साइकोलॉजी में स्नातक और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स से एमबीए की डिग्री धारक हैं।



