Latest newsMumbai news

जे.डब्ल्यू. मैरियट जुहू और शेरेटन कोसगोड़ा पेश करते हैं ‘टेस्ट ऑफ लंका’ – श्रीलंकाई व्यंजनों का भव्य भोजन महोत्सव

सीताराम मेवाती l मुंबई

जे.डब्ल्यू. मैरियट होटल जुहू मुंबई ने शेरेटन कोसगोड़ा टर्टल बीच रिज़ॉर्ट के सहयोग से अपने रेस्तरां लोटस कैफ़े में भव्य श्रीलंकाई भोजन महोत्सव टेस्ट ऑफ लंका’ आयोजित किया है l यह महोत्सव 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025. एक विशेष आयोजन के अंतर्गत 12 अक्टूबर को आयोजित विशेष रविवार ब्रंच में भी श्रीलंकाई व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा।

यह महोत्सव श्रीलंका के हर हिस्से के स्वादों को समेटता है — पहाड़ियों से लेकर शहरों तक — और इसके साथ ही तटीय माहौल और आरामदायक द्वीप जीवन का अनुभव भी प्रदान करता है।   इस महोत्सव में श्रीलंका के प्रतिष्ठित शेफ चमिंदा डी सिल्वा द्वारा तैयार किए गए व्यंजन प्रस्तुत किए जाएंगे। 17 वर्षों के अनुभव वाले शेफ चामिंदा श्रीलंका के समृद्ध स्वाद और परंपराओं से प्रेरित होकर मेहमानों के लिए एक अद्वितीय और परिष्कृत पाक अनुभव पेश करेंगे। उनका उद्देश्य हर भोजन को एक यादगार और आत्मीय अनुभव बनाना है। सभी मेहमान अरब सागर के मनोहारी दृश्य के साथ मेहमान शेफ चामिंदा और लोटस कैफे की टीम द्वारा तैयार किए गए विस्तृत मेन्यू का आनंद ले सकते हैं।

इसमें लाइव काउंटर पर एग हॉपर और प्लेन हॉपर, चिकन और वेजिटेबल सूप, येलो दाल करी, श्रीलंकाई स्टाइल डन तेल राइस, मटन ब्लैक करी, डेवल फिश, बीन्स मस्टर्ड करी, पंपकिन कालु पोल मालु, फ्राइड हदहल्ला, कोलंबो चिकन मसाला, फ्राइड काजू, डेवल चिकपी और अन्य व्यंजन शामिल हैं। प्रत्येक व्यंजन लाइव कुकिंग स्टेशनों पर परोसा जाएगा, जो श्रीलंकाई आतिथ्य की गर्मजोशी और साझा करने की भावना को दर्शाता है। खाद्य अनुभव के साथ-साथ सांस्कृतिक पहलू भी महोत्सव का हिस्सा हैं। तटीय श्रीलंका से प्रेरित सजावट और लाइव संगीत महोत्सव के हर पहलू में श्रीलंकाई संस्कृति और परंपराओं को जीवित बनाते हैं। टेस्ट ऑफ लंका’ केवल एक भोजन नहीं, बल्कि श्रीलंका की आत्मा और सांस्कृतिक विविधता का एक बहुआयामी अनुभव है।

Related Articles

Back to top button