Latest newsUncategorized

फेयरमोंट मुंबई होटल के ओरिन एशियाई रेस्तरां में पेश हुआ देश का पहला समर्पित जैन मेन्यू

सीताराम मेवाती l मुंबई

मुंबई की जैन समुदाय के लिए अब लक्ज़री एशियाई भोजन का अनुभव और भी खास हो गया है। फेयरमोंट मुंबई ने अपने शानदार एवं प्रभावशाली एशियाई रेस्टोरेंट ओरिन में समर्पित जैन मेन्यू प्रस्तुत किया है l यह पहल देश के इतिहास में पहला प्रयोग है, जिससे यह भारत का पहला लग्जरी होटल बन गया है जो जैन भोजन को विशेष रूप से पेश कर रहा है।

  फेयरमोंट मुंबई के कलिनरी डायरेक्टर शेफ प्रसाद मैत्रानी ने मुंबई तरंग से कहा कि “हम एक ऐसा भोजन अनुभव तैयार करना चाहते थे जो परंपरा और स्वाद दोनों का सम्मान करे। ओरिन में जैन मेन्यू पेश करके हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे मेहमान ऑथेंटिक (प्रामाणिक) एशियाई फ्लेवर्स का आनंद बिना अपनी आहार संबंधी प्राथमिकताओं से समझौता किए ले सकें। यह भारत में अधिक समावेशी लग्जरी डाइनिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और मेहमान बेहिचक हो कर अपनी पसंद के भोजन का स्वाद ले सकें ”

  काफी अनुसंधान और सोच-समझकर तैयार किए गए इस जैन मेन्यू में विविध स्वादों के व्यंजन शामिल हैं। इसके स्टार्टर में शंघाई स्पाइस डिम सम, पेरुवियन एस्परागस एंड कॉर्न डिम सम, क्रिस्पी लोटस स्टेम, क्रिस्पी ओरिएंटल वेजिटेबल्स, और ड्राई कुक्ड हरीकट बीन्स शामिल हैं। सूप में बाउल ऑफ ओरिन, सिचुआन सूप, और लेमन पेपर कॉरीऐन्डर सूप पेश किए गए हैं। इसके अलावा अन्य विविध प्रकार की डिश भी सम्मिलित हैं l

  मेन कोर्स में स्टर-फ्राइड एक्सोटिक ग्रीन, फोर ट्रेजर वेजिटेबल्स, मी फेन, और जैस्मिन फ्राइड राइस शामिल हैं। भोजन के अंत में मैंडरिन सोरबेट जैसे हल्के और स्वादिष्ट डेजर्ट का आनंद लिया जा सकता है।

  यहाँ ध्यान देने लायक बात यह है कि इस पहल के जरिए फेयरमोंट मुंबई देश में लग्जरी डाइनिंग का नया मानक स्थापित करना चाहता है और जैन समुदाय की विशिष्ट आहार आवश्यकताओं को पूरा करता है। यह लॉन्च भारत के उच्च श्रेणी हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में विविध पाक आवश्यकताओं की बढ़ती पहचान को भी दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button