Latest newsUncategorized

भारत की एफिंगट बीयर ने रचा इतिहास, लंदन में जे. डी. वेदर्सपून बीयर फेस्टिवल 2025 में लहराया परचम

सीताराम मेवाती l मुंबई

भारत की प्रमुख क्राफ्ट ब्रुअरी एफिंगट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रचते हुए यूनाइटेड किंगडम के सबसे बड़े बीयर महोत्सव जे डी वेदर्सपुन बियर फेस्टिवल 2025 में भाग लेकर देश का नाम रोशन किया है। यह पहला अवसर है जब किसी भारतीय बीयर को इस प्रतिष्ठित ब्रिटिश आयोजन में शामिल किया गया है, जो पूरे यूके के 900 से अधिक पब्स में आयोजित हो रहा है।

  लंदन में 1 से 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल में कुल 30 विशेष बीयर प्रदर्शित की जा रही हैं, जिनमें पाँच अंतरराष्ट्रीय सहयोग शामिल हैं। एफिंगट ने ब्रिटेन की 175 वर्ष पुरानी पारिवारिक ब्रुअरी हुक नॉर्टन ब्रुअरी के साथ मिलकर यह अनूठा सहयोग किया है। एफिंगट के संस्थापक और हेड ब्रूअर मनु गुलाटी स्वयं ब्रिटेन पहुँचे और वहाँ की टीम के साथ मिलकर पारंपरिक इंग्लिश ऐल तकनीकों को भारतीय स्वादों से जोड़ा।

  लंदन के इस महोत्सव के प्रोत्साहन स्वरूप, विशेष रूप से एफिंगट बीयर 1 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक पुणे, मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम स्थित सभी आउटलेट्स पर उपलब्ध रहेगी, जिससे भारतीय बीयर प्रेमियों को वह अनोखा स्वाद अनुभव करने का अवसर मिलेगा जिसने भारत की कहानी पूरी दुनिया में पहुँचाई।

  इस साझेदारी से तैयार सुनहरे रंग की ऐल में इंग्लिश माल्ट्स और पारंपरिक कैस्क विधियों के साथ इलायची, धनिया और लेमन ग्रास जैसे भारतीय मसालों का अद्भुत मिश्रण किया गया है। एफिंगट के संस्थापक और हेड ब्रूअर मनु गुलाटी ने इसे “एक सार्थक सांस्कृतिक संवाद” बताया, जहाँ भारतीय मसालों और स्वाद की दर्शनशास्त्र ब्रिटिश ब्रूइंग की परंपरा से मिलती है। वहीं हुक नॉर्टन ब्रुअरी के लीड ब्रूअर एंडी थॉमस ने कहा, “मनु ने ऐसे स्वाद प्रस्तुत किए जिनकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। यह परंपरा और नवाचार का बेहतरीन संगम है।”

  यह विशेष बीयर अब यूनाइटेड किंगडम के सभी वेदर्सपून पब्स के साथ-साथ एफिंगट के पुणे, मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम स्थित आउटलेट्स में भी उपलब्ध होगी। यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग एफिंगट के True Craft दर्शन को दर्शाता है — जहां परंपरा, नवाचार और वैश्विक क्राफ्ट बीयर संस्कृति का उत्सव मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button