राज्यपाल आज करेंगे ‘मोदीज मिशन’ पुस्तक का विमोचन; मुंबई में BEST बस-ऑटो की टक्कर, सात यात्री घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और नेतृत्व यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘मोदीज मिशन’ का विमोचन शुक्रवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहेंगे। वकील और लेखक बर्जिस देसाई की इस किताब को रूपा पब्लिकेशन्स ने प्रकाशित किया है। पुस्तक में मोदी के गुजरात के वडनगर से प्रधानमंत्री पद तक के सफर को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। ‘मोदीज मिशन’ में प्रधानमंत्री के बचपन और युवावस्था के वे अनुभव बताए गए हैं, जिन्होंने उनके सामाजिक-आर्थिक दृष्टिकोण और प्रशासनिक सोच को आकार दिया। लेखक ने पुस्तक में मोदी के शासनकाल की उन नीतियों और निर्णयों का विश्लेषण किया है, जिन्होंने पारदर्शी और परिणाम-उन्मुख प्रशासन की दिशा में बदलाव लाया। पुस्तक में भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार से लेकर अनुच्छेद 370 के हटाने जैसे ऐतिहासिक फैसलों तक मोदी की कार्यप्रणाली को क्रमबद्ध ढंग से प्रस्तुत किया गया है।



